फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठूठीबारी-नौतनवा रूट पर रोडवेज बस नहीं, यात्री परेशान

Tue, 14 May 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/ठूठीबारी। ठूठीबारी नौतनवा रोड पर रोडवेज की बसें न चलने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निजी बसों से ज्यादा किराया देकर सफर करने को यात्री मजबूर हैं। क्षेत्र के सैकड़ों ग्राम सभा के लोगों को रोजाना ठूठीबारी से नौतनवा 27 किमी की दूरी तय कर करते हैं। कम किराया देने पर चालक बस से उतार देते हैं।
विज्ञापन

पडौली निवासी शकिल अहमद ने बताया कि ठूठीबारी से नौतनवा मार्ग पर शांम होते ही सवारी वाहनों का आवागमन बंद हो जाता है जिससे अधिक किराया देकर रिजर्ब वाहन करना पड़ता है। बरगदवा निवासी रामवृक्ष ने बताया कि ठूठीबारी निचलौल मार्ग पर निजी चालक भी 50 से 60 रुपये किराए लेते हैं। कोहरगड्डी निवासी गब्बू ने बताया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से ठूठीबारी नौतनवा मार्ग पर सरकारी बस संचालन के लिए बार बार निवेदन किया गया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
सिधावें के रहने वाले घिसीयावन ने बताया कि आटो चालक मौका देखकर किराया अधिक लेते हैं। यात्री विजय चौधरी की ठूठीबारी से नौतनवा की दूरी 27 किमी है। ठूठीबारी से नौतनवा जाने के लिए प्राइवेट बस एक मात्र सहारा है। जिसका एक तरफ का 50 रुपये किराया है। जब तक बस में सवारी खचाखच भर नहीं जाते, तब तक बस आगे नहीं बढ़ती है। अगर इस रोड़ पर रोडवेज की बसें संचालित हो जाती तो यात्रियों को सहुलियत के साथ ही 30 रुपए किराया देना पड़ता। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि रोडवेज का रूट नहीं है। समस्या पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां से बसों में सवार होते यात्री

ठूठीबारी से राजाबारी, पडियाताल, पिपरा बरगदवां, छितवनियां, कोरगड्डी, असुरैना, परसामलिक, डगरुपुरवां सेखुआनी, पेंडारी, मिश्रौलियां, जगरनाथपुर, सेमरा, पुरैनियां से लोग बसों में सवार होते हैं। इस रोड पर लगभग 40 वर्षों से ठेका लेकर परमिट वाली लगभग 15 प्राइवेट बसें नियमानुसार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलती ह्रैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें