फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिंदुरिया से बागापार जाने के लिए रोडवेज बस नहीं

Sat, 05 Oct 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय कस्बे से बागापार जाने के लिए बस सेवा नहीं है। टेंपो टैक्सी भी इस रूट पर कम चलती है। इस मार्ग से रोजाना 1000 की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। नौतनवा, सोनौली जाने के लिए यह मार्ग बाईपास का काम करता है। इससे करीब नौतनवा की दूरी 10 से 15 किलोमीटर कम हो जाती है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया चौराहे से समरधीरा, रनियापुर की यात्रा करना कठिन हो गया है। यहां लगभग 300 दुकान, थाना, पोस्ट ऑफिस तथा तीन बैंक भी हैं। यहां से बागापार फुर्सतपुर, समरधीरा रनियापुर होते हुए लोग नौतनवा जाते हैं। रोडवेज बस नहीं होने से काफी परेशानी होती है।
समरधीरा तक 32 किमी जाने के लिए लगभग 140 रुपये किराया देना पड़ता है। वह भी कई जगह ऑटो बदलना पड़ता है। सिंदुरिया चौराहा से रनियापुर समरधीरा के लिए दिन में तो निजी सवारी गाड़ियां मिल भी जाती हैं। सिंदुरिया, पिपरा कल्याण, खजुरिया, कुसमरिया, झझनपुर, नदुआ बसंतपुर, बागापार, बेलवा, बरगदवा, फुर्सतपुर समरधीरा, रानीपुर की यात्रा करने के लिए यहां सवारी गाड़ी उपलब्ध नहीं रहती है। बड़हरा मीर निवासी जगवंती ने बताया कि बागापार तक किराया 40 से 50 रुपये देना पड़ता है। सिंदुरिया निवासी जगत ने बताया कि केवल ई-रिक्शा का सहारा है। अधिक किराया देकर आना-जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि रूट का सर्वे किया जाएगा। अगर पर्याप्त सवारियां मिलीं तो इस रूट पर बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें