फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सियासी पार्टियाें के चुनाव कार्यालय पर हलचल नहीं

Sun, 17 Mar 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सपा कार्यलय पर कार्यकर्ता बैठ कर आपस में मंथन करते दिखे।
विज्ञापन
महराजगंज। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। सभी राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को शहर में भाजपा, कांग्रेस, सपा व बसपा के चुनाव कार्यालय का नजरा बदला नजर आया। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं दिखी। कांंग्रेस व भाजपा कार्यालय पर कोई नजर नहीं आया। वहीं पिपरदेउरा में बसपा कार्यालय बना है, यहीं से संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

शहर में फरेंदा रोड से आगे बढ़ने पर कोतवाली से पहले समाजवादी पार्टी कार्यालय सुबह 11 बजे खुला मिला। यहां पर नौशाद, शमसुद्दीन, केशव चुनाव को लेकर चर्चा करते मिले। सीट गठबंधन के खाते में जाने के बाद आने वाले उम्मीदवार के जीत की गुणा गणित लगाते रहे। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने बताया कि कार्यकर्ता फील्ड में हैं। इस वजह से कार्यालय पर भीड़ नहीं है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। गठबंधन से जो भी प्रत्याशी रहेगा, उसके साथ कार्यकर्ता काम करेंगे। फरेंदा रोड पर ही भारतीय जनता पार्टी का चुनाव कार्यालय मिला। यहां पोस्टर लगा हुआ था, लेकिन कार्यकर्ता नहीं मिला। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि जिला कमेटी की बैठक में सभी कार्यकर्ता शामिल रहे, इस वजह से वहां कोई नहीं मिला। पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयाेग से तैयारी में जुटे हैं। निचलौल रोड पर जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज पर स्थित कांग्रेस पार्टी का कार्यालय बंद मिला। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता क्षेत्र में काम कर रहे हैं। पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार काम किया जा रहा है। वहीं बसपा का चुनाव पिपरदेउरा में मिला। जिलाध्यक्ष नारद राव ने बताया कि सभी कार्यकर्ता जुटे हैं, काम कर रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश के अनुसार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें