फरेंदा। पिपरा विश्वभंरपुर गांव में कुछ अराजकतत्वों ने बिजली का तार जला दिया था। पीड़ित ठेकेदार ने स्थानीय थाने में शिकायती पत्र दिया, लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की।
फरेंदा क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 निवासी अश्वनी ओझा लेजर पावर इन्फ्रा लिमिटेड कोलकाता के सब कान्ट्रेक्टर हैं। कंपनी का कार्य पिपरा विश्वभंरपुर में आरडीएसएस योजना के तहत तार को उतार कर केबल लगाने का कार्य कराया जा रहा था। केबल महराजगंज से लाकर गांव में प्रधान के घर के पहले ही रख दिया गया।
11 जून की रात को अराजकतत्वों ने केबल में आग लगा दी थी। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद