फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवा में श्रीखाटू श्याम की निकाली निशान शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे में शुक्रवार को श्रीखाटू श्याम की झांकी के साथ निशान शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रीश्याम प्रभु के भजनों व जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। सिसवा कस्बे के वार्ड नंबर-24 चित्रगुप्त नगर में स्थित श्रीसाईं मंदिर में खड्डा, निचलौल व घुघली से पैदल चलकर आए मारवाड़ी समुदाय के महिला व पुरुष श्रद्धालु एकत्र हुए। श्रद्धालुओं ने हाथों में निशान उठाकर खाटू श्याम की झांकी के साथ निशान शोभायात्रा निकाली। इसमें शामिल श्रद्धालुओं ने अबीर-ग़ुलाल उड़ाकर जयकारा लगाते हुए नगर भ्रमण किया। इस दौरान मधुर भक्ति गीतों पर महिलाएं एवं बच्चे, पुरुष थिरकते नजर आए। अंत में शोभायात्रा श्रीश्याम मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने श्रीश्याम खाटू के चरणों में निशान पताका चढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें