दीपावली पर पटाखों से बच्चों समेत नौ लोग झुलसे
महराजगंज। दीपावली पर पटाखों से बच्चों समेत नौ लोग झुलस गए। जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद लोग घर चले गए।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड से मिली जानकारी के अनुसार दीपावली के दिन पटाखों से पिपरदेउरा के गोपाल शर्मा (18), मनीष अग्रहरि (20) निवासी अगया, श्रेया (9) निवासी अमवा, रुद्र (8) निवासी अशोक नगर, ओमकार (10), निवासी चौक बाजार, दीदयाल (18) निवासी कोदइला, प्रिंस (8) निवासी सरोजनी नगर, अमृता (9) निवासी सरडिहा एवं प्रत्युष (10) निवासी सिविल लाइन झुलस गए।
इन सभी का इलाज इमरजेंसी वार्ड में हुआ। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि पटाखों से झुलसे लोगों का इलाज डॉक्टरों ने किया। दिवाली को देखते हुए चिकित्सकों को सतर्क कर दिया गया था।