महराजगंज। विकास खंड पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल बाकी टुकड़ा नंबर 14 निबिअहवा से महुअवां शुक्ल पनियरा जाने वाली सड़क टूट कर गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं। जिससे रास्ता चलना कठिन है।
ग्राम पंचायत जंगल बाकी टुकड़ा नंबर 14 व निबिअहवा निवासी शिव चरण, रामलवट, राजेश, बहादुर, राकेश, दिनेश व रमेश आदि ने बताया कि उक्त गांव के सड़क मार्ग से महराजगंज मुख्यालय जाने वाले लोगों को लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। ब्लाॅक पनियरा के लिए सात किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। कहीं भी जाने के लिए काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। सड़क टूट कर गड्ढों में तब्दील हो गया है। जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है। उक्त लोगों ने शासन प्रशासन से उक्त सड़क को जल्द से जल्द बनवाने की मांग की। अधिशासी अभियंता देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि सड़क की मरम्मत जल्दी करा दी जाएगी। संवाद