ठूठीबारी। महराजगंज ठूठीबारी सड़क मार्ग (एनएच 730एफ) के निर्माण की प्रक्रिया में सहायक अभियंता एनएच गोरखपुर की टीम ने कस्बे के मुख्य तिराहे से लेकर नोमेन्स लैंड तक सर्व किया। सहायक अभियंता संभवी तिवारी ने बताया कि कैपिटल थ्री ए के तहत विभाग ने सड़क के किनारे पड़ने वाले ग्रामीणों के जमीन की पैमाइश कर विवरण लिखा जा रहा है। जल्द सड़क में पड़ने वाले जमीनों का अधिग्रहण व मुआवजा भुगतान कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान जेई अवधेश गुप्ता डीपीआर दीपक मिश्रा, दीपक अनुते, लेखपाल मनीष पटेल, दीपक पांडेय मौजूद रहे। संवाद