फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सेमरा महराज गांव के पोखरे में जलकुंभी के बीच मिला नवजात

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। पुरंदरपुर क्षेत्र के सेमरा महराज गांव के पोखरे के जलकुंभी में छिपा कर रखा गया नवजात मिला। नवजात के रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग इकठठा हुए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर चाइल्ड लाइन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर शिशु को ले गए। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज गांव के पोखरे में दिन के 4 बजे के करीब गांव के कुछ लोगों ने एक बच्चे के रोने की आवाज सुनकर शोर मचाया। धीरे-धीरे काफी संख्या में लोग इकठठा हुए। नवजात को जलकुंभी में रोता देखकर गांव की महिलाएंं बेरहम मां को कोश रहीं थीं। कई दंपति नवजात को गोद लेने के लिए आगे बढ़े। गांव के लोगों ने इस बात की सूचना ग्राम प्रधान विनोद सिंह, विपिन उपाध्याय सहित कई लोगों को दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुरंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें