फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 21 परिषदीय विद्यालयों में नए शौचालयों का होगा निर्माण

Tue, 26 Sep 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के 21 परिषदीय विद्यालयों में नए शौचालयों का निर्माण होगा। इससे अध्ययनरत बालक-बालिकाओं को आसानी होगी। जिले के 21 परिषदीय विद्यालयों में से 12 में बालिका व नौ में बालक वर्ग के लिए शौचालय का निर्माण किया जाना है। सभी स्कूलों में भूमि की उपलब्धता के आधार पर शौचालय बनेगा।
विज्ञापन




इन 21 विद्यालयों में बनेंगे नए शौचालय



बालक शौचालय- घुघली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर महंथ, सिसवा के प्राथमिक विद्यालय मेंहदिया,पनियरा के प्राथमिक विद्यालय गोनहा, निचलौल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गड़ौरा प्रथम व विशुनपुर प्रथम,नौतनवां के प्राथमिक विद्यालय सोनौली द्वितीय, लक्ष्मीपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोंधी एवं धानी के प्राथमिक विद्यालय करमहा व कमनहां पुरंदरपुर।



बालिका शौचालय- घुघली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर महंथ, सिसवा के प्राथमिक विद्यालय मेंहदिया, करमही व पूर्व माध्यमिक स्कूल सिसवा, पनियरा के प्राथमिक विद्यालय हेमछापर व गोनहा, निचलौल के प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा प्रथम, नौतनवां के प्राथमिक विद्यालय सोनौली द्वितीय, सोनौली प्रथम व सिरसिया मशरकी, धानी के प्राथमिक विद्यालय कमनहां व फरेंदा के प्राथमिक विद्यालय खजुरिया में बालिका शौचालय के निर्माण पर जोर है।
विज्ञापन




बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के 21 परिषदीय विद्यालयाेंं में नए शौचालय का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें