कोल्हुई। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित डंडा नदी में ककरहिया घाट के पास नदी पार करते समय एक नेपाली युवक डूब गया।
उसकी पहचान सेमरा निवासी कमलेश (30) के रूप में हुई। वह नदी पार कर भारतीय सीमा में आ रहा था। इसी दौरान नदी की धारा के साथ गहरे पानी में चला गया। नेपाल पुलिस के साथ कोल्हुई पुलिस व एसएसबी की टीम की मदद से युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन ज्यादा देर पानी में डूबे रहने से उसकी मौत हो गई। शव नेपाल पुलिस ले गई। थानाध्यक्ष कोल्हुई सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि एक नेपाली युवक की डंडा नदी में डूबने से मौत हो गई। संवाद