ठूठीबारी। बाइक से भारत से नेपाल जा रहे एक व्यक्ति को नेपाल पुलिस ने जांच के दौरान साढ़े सोलह लाख नेपाली रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान 25 वर्षीय इमरान खान निवासी पाल्ही नंदन ग्रामीण नगर पालिका जिला नवल परासी बताया गया। जिला पुलिस कार्यालय परासी के प्रवक्ता एवं पुलिस उपाधीक्षक रेशम बोहरा ने बताया कि एक व्यक्ति को 16 लाख 50 हजार नेपाली रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। उजैनी में परासी-महेशपुर मार्ग पर महेशपुर से परासी की ओर आ रही बाइक की जांच के दौरान उसके पास से नोट मिले हैं। डीएसपी रेशम बोहरा ने बताया आरोपित के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जा रही है।