सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी के दौरान सोनौली पुलिस ने शुक्रवार को तस्करी कर लाई गई नेपाली सिगरेट का एक कार्टन बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद सिगरेट को आगे की कार्रवाई के लिए नौतनवा स्थित कस्टम कार्यालय को सौंप दिया। कोतवाल विशाल शुक्ला ने बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सिरौना ढाका, वार्ड नंबर 13 निवासी मोना लाल शाह नेपाल की ओर से संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। जांच के दौरान उसके पास से नेपाली सिगरेट का एक कार्टन बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने सिगरेट को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया। संवाद