फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Thu, 26 Nov 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंगलवार की रात एसएसबी के जवान संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सोनौली रोडवेज बस स्टेशन के पास एक संदिग्ध दिखाई दिया। शक होने पर जवान उसके नजदीक गए तो वह भागने की कोशिश करने लगा। एसएसबी के जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने  अपना नाम राजू छेत्री निवासी मडिग्राम जनपद रुपनदेही नेपाल बताया। तलाशी के दौरान उसके पाकेट से तीन सौ ग्राम स्मैक मिला। उसने बताया कि वह लंबे समय से इस धंधें में लिप्त है। सोनौली निवासी एक शख्स से खरीदता है और ले जाता है। धंधे के साथ वह खुद नशा करता है। जवानों ने कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दी। पुलिस नेपाली युवक के जरिए सोनौली निवासी शख्स के पास पहुंचने की कोशिश में है।
विज्ञापन

सोनौली कोतवाली प्रभारी ओंमकार नाथ का कहना है कि नेपाली युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें