फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : ट्रक व बस में भिड़ंत, तीन की मौत, 27 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल : ट्रक व बस में भिड़ंत, तीन की मौत, 27 घायल
विज्ञापन

महराजगंज। नेपाल के नवलपरासी जिले के नवलपुर ईस्ट-वेस्ट हाईवे गैंडाकोट-10 स्मृतिपुल के पास एक यात्री बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि चालक सहित 27 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नवलपरासी जिले के पुलिस डीएसपी दिलीप कुमार गिरी ने बताया कि मंगलवार की सुबह नवलपुर गेंडाकोट के पास काकंरभिट्टा से महेंद्रनगर जा रही बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। बस दस फिट गहरी खाई में जा गिरी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हुई है। मृतकों की पहचान का खुलासा नहीं हो पाया है। घायलों में तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है, उनका चितवन के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें