फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल की टीम ने दो विकेट से जीता मैच

Sat, 10 Feb 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। नौतनवा इंटर काॅलेज खेल मैदान में आयोजित मां सावित्री मणि त्रिपाठी मेमोरियल अंडर 14 प्रतियोगिता 2024 सीजन द्वितीय में शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच हुआ है। केसीए कुशीनगर क्रिकेट अकादमी कुशीनगर और स्टार क्रिकेट अकादमी नेपाल के बीच खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुशीनगर की पूरी टीम 61 रन बनाकर बनाकर आल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार एकेडमी नेपाल की टीम ने दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल में एक टीम को जीत व दूसरे को पराजय स्वीकार करनी पड़ती है। क्रिकेट कोच करीम खान ने बताया कि फाइनल मैच शनिवार को देवरिया व स्टार क्रिकेट अकादमी नेपाल के बीच खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें