फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से 820 भारतीय नागरिक सोनौली पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली(महराजगंज)। विदेश मंत्रालय की पहल पर लॉकडाउन में नेपाल में फंसे लोगों को भारत लाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नेपाल से 820 भारतीय नागरिकों को सोनौली सीमा से प्रवेश मिला। आब्रजन कार्यालय पर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद थर्मल स्क्रीनिंग की गई। भोजन कराने के बाद सभी को रोडवेज बसों से सोनौली से महराजगंज, गोरखपुर, पडरौना, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, कानपुर गोंडा, बस्ती, देवरिया आदि जगहों पर भेजा गया। सभी नागरिकों को सोनौली हेल्थ डेस्क पर तैनात कर्मचारियों ने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी दिए। इसके आधार पर सभी लोग घर जाकर होमक्वारंटीन होंगे। सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि बृहस्पतिवार को 820 नागरिकों नेपाल से आए हैं। उन्हें बसों से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें