फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal News: नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र का भैरहवा में हुआ स्वागत, अभिनंदन में उमड़ी लाखों की भीड़

Sun, 24 Dec 2023 07:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महाराजगंज।
विज्ञापन
नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र का भैरहवा में हुआ स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
नेपाल में राजशाही की वापस समेत अन्य मांगों को लेकर पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाहदेव जनता के बीच पहुंच रहे हैं। स्वयं उनकी ओर से अपनी बात जनता तक पहुंचाई जा रही है। पूर्व नरेश के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर नेपाली इलाके में नेपाली प्रशासन सतर्क हो गया है। रविवार को भैरहवा में उनका स्वागत किया गया। 

 

जुलूस में शामिल होकर लोगों ने अपने उत्साह का परिचय दिया। सोमवार पांच जिले में अभिनंदन समारोह को लेकर नेपाली प्रशासन अलर्ट है। कपिलवस्तु, रुपनेही, नवलपरासी, अर्धखांची, पलपा, शक्ति पीठ और मंदिरों में कार्यक्रम होगा। 

 

 नागरिक अभिनंदन मूल आयोजन समिति रुपनदेही के तत्वावधान में रविवार को भैरहवा में पूर्व नरेश का स्वागत हुआ। गौतम बुद्ध एयरपोर्ट पर पूर्व राजा का स्वागत करने के बाद जुलूस अनेक मार्गो से होकर होटल पंहुचा। आयोजन समिति के संयोजक डॉ. राम बस्यल ने कहा कि इसके पहले झापा नेपालगंज घनगढ़ी सुर्खेत इंरुआ भक्तपुर में राजा के कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है। 

 

पूर्व राजा के पक्ष में जनता का समर्थन मिल रहा है। हिंदु नेता दुर्गा प्रसाद पांडेय ने कहा कि नेपाल की जनता हिंदु राष्ट्र की मांग, राज्य संस्था की स्थापना को लेकर पूर्व राजा के साथ है। क्योंकी, राजनीतिक पार्टियों ने जनता का शोषण कर अपना विकास किया है। पूर्व नरेश के भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी, वीर गोर्खाली, शिवसेना नेपाल, नेपाल बजरंग दल, नेपाल विश्व हिन्दू परिषद, शाही युवा शक्ति के हजारों कार्यकर्त्ता जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें