फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम प्रधानों के खिलाफ हुई शिकायत की जांच में लापरवाही

Wed, 30 Oct 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर एक सप्ताह के अंदर जांच आख्या देने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के 14 गांव में ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत की गई थी। इसके लिए 12 जांच अधिकारी नामित किए गए हैं, लेकिन अब तक इन्होंने जांच कर आख्या नहीं दी है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर एक सप्ताह के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के जारी पत्र में बताया कि परासखाड, करौता, खर्चौली, सोनवल, कुईया कंचनपुर, मुंडेराकला, पडरी खुर्द का कमासिन खुर्द, पिपरपाती तिवारी, रामपुर चकिया, पैसिया बाबू, रतनपुर, बैरवा बनकटा, सुकरौली गांव के प्रधान की जांच के लिए अधिकारी नामित किए गए हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, उप निदेशक कृषि, सहायक आयुक्त सहायक निबंधक सहकारिता, सहायक आयुक्त औषधि प्रशासन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मामले में जांच अधिकारी नामित हैं। इन सभी लोगों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें