फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नीतू, नीलू और आराध्या का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हाजी अजहर खान इंटरमीडिएट कॉलेज उस्का के आठ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सभी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक जीत कर जिले के टीम में जगह बनाई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नीलू पांडेय, आराध्या पटेल, नीतू यादव का चयन हुआ। मुस्कान, अंशिका पटेल, अमृता पटेल, आस्था, राजनंदनी वर्मा ने बेहतर प्रदर्शन किया। चयनित सभी खिलाड़ी 13 से 15 सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, मिर्जापुर में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षक रिजवान अहमद फैजी, सलीम खान, अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें