फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुकानदारों से पूछताछ कर दिए आवश्यक निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा । दीपावली के मद्देनजर शनिवार को एसडीएम नवीन प्रसाद तथा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने तहसील क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक लाइसेंसी पटाखे की दुकानों तथा गोदामों का निरीक्षण किया। दुकानदारों से पूछताछ कर आवश्यक निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि दीपावली में कहीं किसी प्रकार की घटना न होने पाए, इसे लेकर तहसील क्षेत्र के नौतनवा कस्बा अड्डा बाजार, सिरसिया खास आदि स्थानों पर पटाखा की दुकानों की जांच की गई, जिसमें लाइसेंस, भंडारण क्षमता, कच्चा माल, रेडीमेड पटाखे, बालू, पानी, अग्निशमन यंत्र के साथ ही पटाखे का गोदाम आबादी से दूर है कि नहीं, इसकी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें