परसामलिक। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत बड़हरा सिवान में बुधवार को अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। 20 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी व लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा निवासी गजेंद्र शुक्ल के गेहूं के खेत में बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जिसमे गजेंद्र शुक्ल का 50 डिस्मिल, रामबहादुर 2.5 एकड, राममिलन 35 डिस्मिल, रामवृक्ष 35 डिस्मिल, हनुमान तिवारी 1.25 एकड, सुग्रीम 1.25 एकड, रामजीत एक एकड, कलावती, प्रमोद, राधेश्याम, सुनीता, श्याम सुंदर, धर्मराज, दूबर, रामबहाल, सोनमती, जयसिंह, सत्यदेव सिंह का कुल मिलाकर लगभग बीस एकड गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विषखोप टोला भरटोलिया मे डंठल की आग की चपेट मे आकर शंकर का 25 डिस्मिल गेहूं व गणेश का 100 पेड़ सहजन का पौधा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट लगाकर आग पर काबू पाया। संवाद