फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रस्साकशी में एनसीसी कैडेट्स ने दिखाया दमखम

Fri, 10 May 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बृहस्पतिवार को समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी कैंप का आयोजन किया गया। पांचवें दिन कैंप कर रहे कैडेट्स के चारों समूहों मध्य रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कैंप कर रहे कैडेट्स को संचार सेवाओं के प्रयोग, युद्ध के उनकी उपयोगिता आदि विषयों पर व्याख्यान दिया गया। कैंप में कैडेट्स को राइफल्स को खोलना जोड़ना तथा उनके प्रयोग की जानकारी दी गई। कैंप कमांकेंट कर्नल अखिलेश मिश्र, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह कैंप की प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रहे। कैडेट्स प्रतिदिन की तरह फील्ड में खूब पसीना बहाते हुए नजर आए। बालकों को सेना में भर्ती होने का जुनून भी काबिले तारीफ रहा। ले. सर्वजीत सिंह, एनसीसी अधिकारी आदित्यनाथ शुक्ल, अनिल प्रजापति, राकेश साहनी, सीटीओ रंजना सिंह, जीसीआई सुषमा शुक्ला सूबेदार केपी साहू, आरके राठी तथा सेना के विभिन्न जवान प्रशिक्षण में सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें