फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: काॅलेज में एनसीसी कैडेटों ने किया रक्तदान

Mon, 27 Nov 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज की एनसीसी इकाई की ओर से एनसीसी दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एनसीसी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजू शर्मा ने बताया कि एनसीसी इकाई ने महाविद्यालय से सोनाडी माता मंदिर तक साइकिल रैली निकालकर पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक किया। कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। एनसीसी कैडेट्स पूजा राय, कुलदीप कुमार,आशुतोष, एनएसएस की छात्रा जाह्नवी सिंह, गौतम आदि ने रक्तदान किया। डॉ. अनिकेत शर्मा, चंद्र देव चौधरी, नीलम शर्मा, आनंद प्रताप पटेल की टीम ने रक्तदान कराया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र, राहुल सिंह, डॉ. पीयूष कुमार जायसवाल, दिवाकर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें