फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार दिन निरस्त रहेगी नौतनवा-छपरा इंटरसिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर नौतनवा रूट पर चलने वाली 15105 तथा 15106 नौतनवा छपरा तथा छपरा नौतनवा एक्सप्रेस को अपरिहार्य कारणों से रेलवे प्रशासन ने चार दिनों के लिए निरस्त कर दिया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे प्रशासन द्वारा अपरिहार्य परिचालनिक कारणों से 28 से 31 जनवरी तक छपरा से चलकर नौतनवा तक चलने वाली 15105 तथा नौतनवा से चलकर छपरा तक जाने वाली 15106 छपरा नौतनवा इंटर सिटी एक्सप्रेस चार दिनों तक निरस्त रहेगी। इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें