फरेंदा बुजुर्ग ग्राम सभा में बैठक के दौरान योजनाओं की जानकारी दी गई
- फोटो : प्रदीप अग्रहरि
राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर ग्राम पंचायतों में बैठक कर शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई।
फरेंदा ब्लॉक के फरेंदा बुजुर्ग में ग्राम प्रधान सीताराम यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। ग्राम पंचायत अधिकारी रामकृष्ण गुप्ता ने स्वच्छता कार्यक्रम, ग्रामीण खेलकूद, स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने कहा कि 14वां वित्त आयोग की धनराशि से कराए जाने वाले कार्यो व समाजवादी पेंशन योजना, शौचालय निर्माण, मनरेगा योजना, सहित अनेक योजनाओं की जानकारी दी। वूमेन पावर लाइन के लिए 1090 पर कॉल करना, स्कूल चलो, बेटी बचाओ अभियान सहित अनेक जानकारी दी गई। राजेश यादव, दुर्गेश मिश्रा, अच्छेलाल, अवनिश कुमार, रामदवन, सुवाष, मत्स्येन्द्र कुमार, संतराम यादव, विनोद कुमार, लल्लू शामिल रहे।