फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता आज से, 16 टीमें करेंगी प्रतिभाग

Sun, 24 Dec 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को होगा। इसमें नेपाल की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन

मेजबान टीम अटैक स्पोर्टिंग क्लब के सचिव मोहम्मद नसीम अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि सिसवा में बीते 60 वर्षों से फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाती रही है। इसी क्रम में ठाकुर शिव कुमार सिंह स्मारक आठ दिवसीय राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, दिल्ली सहित कई प्रदेशों और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के महिला-पुरुष 16 टीमें भाग ले रहीं हैं। इस प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ियों का भी आगमन होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसंबर को खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें