फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ शाखा ने की एसआरजी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। सदर ब्लॉक के ग्राम करमहा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक सुनील वर्मा के साथ राज्य संदर्भदाता समूह(एसआरजी) के सदस्य लवकुश वर्मा की ओर से किए गए दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिक्षक संगठनों के बाद अब राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ शाखा ने भी अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र भेजते हुए दोषी एसआरजी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के राष्ट्रीय महसासचिव रामप्रकाश सिंह भदौरिया ने अपर मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में कहा है कि महराजगंज जिले में तैनात दृष्टि बाधित शिक्षक सुनील वर्मा के साथ राज्य संदर्भदाता समूह के सदस्य लवकुश वर्मा ने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि अपमानजनक शब्दों का प्रयोग भी किया। उनका कृत्य दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिनियम का पूर्णत: उल्लंघन करता है। समाज की मुख्यधारा से वंचित दिव्यांग शिक्षक के साथ ऐसा कृत्य करने वाले एसआरजी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें