फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नशीली दवा बरामद, दो मेडिकल स्टोर सील

Wed, 22 Mar 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। स्थानीय एसएसबी रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर मंगलवार सुबह एसएसबी पुलिस और औषधि निरीक्षक की संयुक्त छापेमारी में एक दुकान से अधिक मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं। मौके से दुकान संचालक सरफराज खान निवासी वार्ड नंबर एक सोनौली को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान पिपरहिया चौराहा थाना सोनौली के पास दो मेडिकल स्टोर्स को लाइसेंस नहीं होने के कारण सील किया गया। कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि अवैध रूप से संचालित दो मेडिकल स्टोर सील कर प्रतिबंधित दवाएं रखने के आरोप में सरफराज के खिलाफ थाना सोनौली में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें