फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कड़ी सुरक्षा के साथ निकाली गई नरसिंह शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। होली पर्व पर हिंदू कल्याण मंच की ओर से नरसिंह शोभायात्रा निकाली गई। भ्रमण के दौरान होली महोत्सव मनाया गया। मंच की ओर से शोभायात्रा की शुरुआत महंथ शंभु नाथ महाराज, संघ के सह विभाग प्रचारक अजीत, जिला प्रचारक विनय व सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जयसवाल द्वारा प्रभु श्रीराम व भगवान नरसिंह की विधिवत पूजन-अर्चना कर आरती के साथ की गई। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ रंग-अबीर उड़ाते हुए पारंपरिक भगवान नरसिंह शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के उपरांत पुनः श्रीराम जानकी मंदिर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मंच के सभी पदाधिकारियों के साथ नगर के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें