फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाम का टैक्सी स्टैंड, सड़क पर खड़े होते हैं वाहन

Mon, 26 Feb 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/चौक बाजार। नगर पंचायत ने धर्मपुर जाने वाले मार्ग पर टैक्सी स्टैंड के लिए स्थान निर्धारित किया है, लेकिन चालक ठेकी चौराहा, निचलौल रोड पर सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारी बैठाते हैं। इससे राहगीरों को असुविधा होती है। दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

चौक बाजार का ठेकी चौराहा नेपाल बॉर्डर समेत फरेंदा, रानियापुर, बागपार, जिला मुख्यालय को जोड़ती है। इस मार्ग से रोजाना करीब आठ बार रोडवेज की बसों का आना-जाना होता है। सुबह से शाम तक 50 से अधिक की संख्या में लोडर तथा ट्रक आते-जाते हैं। स्कूलों की करीब 20 बसें इस चौराहे से सुबह शाम गुजरती हैं। बाइक तथा चार पहिया की बात करें तो 1000 से अधिक वाहन दिन भर में इस चौराहे से गुजरते हैं, लेकिन इन सबके बावजूद जिम्मेदारों का ध्यान इस समस्या पर नहीं है।
जानकारी के अनुसार, ठेकी चौराहे से धर्मपुर जाने वाले मार्ग पर पार्क के सामने नगर पंचायत ने टैक्सी स्टैंड के लिए स्थान निर्धारित कर बोर्ड लगाया है। नगर पंचायत ने टैक्सी स्टैंड का पट्टा एक वर्ष के लिए एक लाख 95 हजार रुपये में किया है। बोर्ड पर लिखे अनुसार ट्रक एवं भारी माल वाहन के लिए 100 रुपये, मिनी बस के लिए 75 रुपये, पिकअप के लिए 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

टैक्सी, टेंपो, जीप, कार के लिए 40 रुपये का शुल्क तय है। ई-रिक्शा के लिए 20 रुपये शुल्क लगता है। मार्च तक एक वर्ष पूरा भी हो जाएगा लेकिन कभी भी कोई सवारी यहां से नहीं बैठाई गई। वाहन चालकों का कहना है कि टैक्सी स्टैंड ऐसे मार्ग पर बनाया गया है कि वहां सवारियां नहीं जाती हैं। मजबूरी में सड़क पर आना पड़ता है। स्टैंड मुख्य मार्ग पर बनाना चाहिए। मधुलिका द्विवेदी, विजय तिवारी ने बताया कि सड़क पर वाहन खड़ी करके सवारी बैठाने से हमेशा सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

अपर उप जिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा ने बताया कि अभियान चलाकर स्टैंड पर वाहनों को खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें