नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड पर नौतनवा रेलवे स्टेशन से शाम 6:55 बजे चलकर नकहा को जाने वाली 55072 सवारी गाड़ी मंगलवार को अपने निर्धारित समय से पांच घंटे देर से चली। इससे स्टेशन पर पहुंचे यात्री घंटों इंतजार करने के बाद निराश होकर लौट गए। प्रतिदिन नकहा जंगल रेलवे स्टेशन से दोपहर 2:50 बजे चलकर 55071 पैसेंजर ट्रेन शाम को 5:15 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है और यहां से फिर वही ट्रेन 55072 बनकर शाम 6:55 बजे नकहा के लिए प्रस्थान करती है। मंगलवार को ट्रेन के करीब पांच घंटे की देरी से चलने की सूचना पर यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन के बाहर करीब 1 घंटे के इंतजार के बाद यात्री अन्य वाहनों से अपने गंतव्य को रवाना हुए। ट्रेन की लेटलतीफी को लेकर यात्रियों में नाराजगी दिखी। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि नकहा-नौतनवा-नकहा सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय से करीब 5 घंटे की देरी से चली। संवाद