सोनौली। आदर्श नगर पंचायत सोनौली कार्यालय परिसर में बुधवार की दोपहर अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सोनौली हबीब खान ने छह सफाई कर्मियों स्वागत किया। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राहुल यादव ने श्रम दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पप्पू खान, विजय कुमार, राजकुमार नायक, राजेश गुप्ता, निजामुद्दीन खान, राधेश्याम यादव, कमरुद्दीन शेख, प्रदीप नायक, अमीर मौजूद रहे। संवाद