फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुजुरी के जितेंद्र ने दिल्ली के मंजित को दी पटखनी

Mon, 27 Nov 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। धरमौली में रविवार को कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। पहला मुकाबला मुजुरी के जितेंद्र एवं दिल्ली के मंजित के बीच हुआ। इस मुकाबले में मुजुरी के जितेंद्र ने दिल्ली के मंजित को पटखनी दी। इसके बाद दिल्ली के राहुल व सोहास के गुड्डू के बीच मुकाबला हुआ जिसमें गुड्डू ने बाजी मारी। इसी प्रकार पक्कीबाग के विजय व मेंहदावल के शिवानंद के बीच हुए मुकाबले में शिवानंद को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व दंगल का शुभारंभ पूर्व सभापति विधान परिषद गणेश शंकर पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि यह दंगल हमारी प्राचीन संस्कृति का परिचायक है। इस तरह के खेलकूद ग्रामीण अंचल में होने चाहिए। इस दौरान आयोजन समिति के रामसनेही गुप्ता, ब्रह्मा यादव, शत्रुघ्न कन्नौजिया, शंभू गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें