ठूठीबारी। 28 नवंबर को समय माता प्रांगण में स्थित आम के पेड़ से लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी एक युवक का लटका शव मिला था। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी देवेंद्र यादव ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायती पत्र में बताया की 28 नवंबर को रात करीब नौ बजे मेरे भाई अवधेश गायब हो गए। काफी खोजबीन के बाद समय माता स्थान के पास आम के पेड़ से अवधेश का लटका शव मिला। गांव के ही हरिशंकर, उदयराज से चल भूमि विवाद चल रहा था। आशंका है कि उदयराज व उसका बहनोई अखिलेश यादव ग्राम बोदना थाना ठूठीबारी व हरिशंकर चौराहे ने मेरे भाई को मार कर आम के पेड़ पर लटका दिया है। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र कुमार के अनुसार, आरोपी हरिशंकर यादव, उदयराज यादव, अखिलेश यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद