फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नगर पालिका के सफाईकर्मियों को मिला सम्मान

Tue, 23 Apr 2024 06:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने सफाई को लेकर बेहतर काम करने वाले चार सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वार्डों में साफ सफाई की व्यवस्था सफाईकर्मियों के कंधों पर रहती है, यह लोग प्रतिदिन लोगों के घरों के सामने निकलने वाले कचरे व नालियों की साफ-सफाई व फागिंग आदि कार्यों को ईमानदारी पूर्वक किया जाता है। ऐसे में सभी को चाहिए सफाईकर्मियों को समय-समय पर सम्मानित करके उनका उत्साह बढ़ाया जाए। बेहतर व अच्छा काम करने वाले चार सफाई कर्मचारियों में राजू, चोरी, मुस्तफा, रामनिवास गौड़ को सम्मानित किया गया है। इस दौरान प्रधान लिपिक समीम खान, सफाई नायक लाल बहादुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें