धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोइलाडाड निवासी शहजाद की मुंबई में सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा कोइलाडाड निवासी शहजाद पुत्र अब्दुल्ला (20) एक माह पहले मुंबई कमाने गया था। बृहस्पतिवार को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शहजाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता सोलहू उर्फ अब्दुल्ला ने बताया कि शव मुंबई से घर लाया जा रहा है। अंतिम संस्कार गांव के कब्रिस्तान में किया जाएगा। संवाद