सिसवा बाजार। कस्बे में भटक रहे एक खच्चर ने रविवार को हॉस्पिटल के फार्मासिस्ट सहित 10 लोगों को काट कर घायल कर दिया। नगर के रामजानकी मंदिर रोड, स्टेशन रोड और गोपाल नगर चौराहे पर रविवार की सुबह खच्चर ने खूब आतंक मचाया। राहगीरों पर अचानक हमला कर गंगौली निवासी ठगई, अमरपुरवां निवासी मोहित, सेमरहवाटोला निवासी अकलू, शीतलापुर निवासी अमरजीत, महेंद्र यादव जायसवाल नगर सहित दस लोगों को काटकर घायल कर दिया। उसके बाद हॉस्पिटल परिसर में पहुंचा और फार्मासिस्ट बैजनाथ गुप्ता को भी काटकर घायल कर दिया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार कर घर भेज दिया। अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि खच्चर को पकड़ने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। उसे पकड़वा कर जंगल में छोड़ा जाएगा। खच्चर के मालिक की तलाश कर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। संवाद