मुगलिंग और नारायण घाट मार्ग पर एक लेन में आते जाते वाहन।स्रोत सोशल मीडिया
सोनौली। नारायणघाट मूंगलिन के बीच तुइंखोला में भारी भूस्खलन के बाद नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है।
चितवन के एसपी गोविंदा पुरी ने बताया कि मंगलवार को अपराह्न 3:20 बजे चितवन के इच्छाकामना ग्रामीण नगर पालिका-5 के तुईंकहोला में सड़क पर भीषण भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क के ध्वस्त होने का खतरा बढ़ गया है। तुइंखोला में बहुत बड़ा भूस्खलन हुआ है। सूखे भूस्खलन के कारण सड़क के ध्वस्त होने का खतरा बढ़ गया है। इस वजह से सड़क के खुलने की संभावना नहीं है। सड़क के ध्वस्त होने के खतरे के कारण अब वाहनों को लौटने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा गया है। भूस्खलन को तत्काल हटाने की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि भूस्खलन लगातार जारी है। संवाद