फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेटे को तलाशने निकली मां की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोल्हुई-लोटन मार्ग पर बभनी बुजुर्ग गांव के सामने एक महिला की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुभावती (37)) अपने बेटे को तलाश करते हुए रोड पर बने दुर्गा पंडाल की तरफ जा रही थी। सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला कुछ दूरी पर जा गिरी। बाइक सवार भी गिर कर घायल हो गया। महिला को लक्ष्मीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। परिजन मेडिकल कालेज गोरखपुर के निकले थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष कोल्हुई स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल महिला की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें