फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बेटियों की हत्या करने के बाद खुद को जख्मी करने वाली मां गिरफ्तार

Thu, 25 Jul 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर के घोड़हवा वार्ड में एक महिला अपने दो मासूम बेटियों की चाकू से गला काटकर हत्या करने के बाद खुद को भी जख्मी कर लिया था। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर महिला के विरुद्ध हत्या सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की 13 मार्च 2024 को निचलौल शहर के घोड़हवा वार्ड की रहने वाली साक्षी उर्फ अन्नू विश्वकर्मा अपनी दो मासूम बेटियों अपेक्षा व आरोही की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद साक्षी ने खुद के गले पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।
इस मामले में चौकीदार की तहरीर पर आरोपी मां साक्षी उर्फ अन्नू विश्वकर्मा के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। साक्षी का काफी दिनों से इलाज चलने की वजह से वह फरार चल रही थी। इलाज के बाद स्वास्थ्य होने पर साक्षी को घोड़हवा वार्ड स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें