फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी तीन बच्चों की मां

Tue, 12 Sep 2023 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र की तीन बच्चों की मां पड़ोस के ही अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। महिला के पति ने नौतनवां पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश में जुटी थी। एक सितंबर को महिला को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली तीन बच्चों की मां लगभग दो माह पूर्व अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पति ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद उसने 29 जुलाई को नौतनवां पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला के तलाश में जुटी थी। एक सितंबर को महिला नौतनवां में अपने प्रेमी के साथ मिली। उसके बाद पुलिस थाने ले गई और उसके पति को सूचना दी, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि महिला मिल गई है, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें