फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति : डॉ. ज्योति सिंह

Sun, 12 May 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। राजकीय कन्या इंटर काॅलेज आनंदनगर में शनिवार को मदर्स-डे के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने अपनी मां के पांव धोकर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान मां विषय पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति सिंह ने कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु हैं। मां दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति हैं। मां का स्थान भगवान से भी ऊंचा है। पूरे समाज को बदलने की क्षमता सिर्फ मां के अंदर है। मां के चरणों के नीचे पूरी दुनिया है। सभी को मां का सम्मान करना चाहिए। मां नहीं होती तो दुनिया नहीं होता। बच्चों के सुनहरे भविष्य की कल्पना सिर्फ मां ही कर सकती हैं। कार्यक्रम में पहुंची कई माताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आंखों से आंसू छलक पड़े। सबीना ने मां विषय पर गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिए। कार्यक्रम में आयशा, अलीशा, अंकिता, अनुष्का ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान क्षमा सिंह, चेतना, शिखा, राजनंदनी, तनवीर, अभिमन्यु, संदीप मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें