फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां हमारे लिए भगवान से भी बढ़कर होती है : सीजे थॉमस

Tue, 14 May 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को नगर के एक हाल में रोटरी क्लब की ओर से मातृत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पांच माताओं को पुष्प गुछ, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के अध्यक्ष सीजे थॉमस ने कहा कि मां का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता। मां की हर आज्ञा का पालन करना चाहिए और काम को सही तरीके से करना चाहिए। मां हमारे लिए भगवान से भी बढ़कर होती है।
डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने कहा कि हर मां अपने बेटे या बेटी के लिए सुरक्षा कवच की तरह होती है। क्योंकि वो हमें सभी परेशानियों से बचाती है। वो कभी अपनी परेशानियों का ध्यान नहीं देती और हर समय बस हमें ही सुनती है। ज्योति गुप्ता ने कहा कि मां के साथ साथ समाज में रह रहे सभी महिला वर्ग का सम्मान होना चाहिए। संचालन कर रही डॉ. कृष्णा साहनी ने कहा कि मां हमारी पहली गुरु होती हैं जो हमें चलना, बोलना और दुनियादारी सिखाती है। रोटरी क्लब के चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि मां शब्द जितना छोटा है, उसका महत्व उतना ही ज्यादा है। इस अवसर पर असिस्टेंट गवर्नर डॉ. भारत ठाकुर श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, हमीदुल्लाह खान, देवेश पांडे, ज्योति गुप्ता, सुरेश कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें