फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मां को बाइक से लेकर घर जा रहा था बेटा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल ठूठीबारी मार्ग स्थित सिरौली गांव के पास शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे हुई सड़क हादसे एक बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। घायल मां और बेटे को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे को मामूली चोट लगने की वजह से उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के मैरी गांव के रहने वाले मनीष गुप्ता अपनी मां लीलावती देवी (48) को बाइक पर बैठाकर निचलौल आए थे। जहां से मनीष मां लीलावती के साथ घर लौट रहे थे। अभी बाइक सवार मनीष निचलौल ठूठीबारी मार्ग स्थित सिरौली गांव के पास पहुंचे थे कि इसी बीच अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। मनीष और लीलावती सड़क पर गिर गए। लीलावती की मौत के सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई। निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें