महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोनबरसा निवासिनी प्रभावती देवी ने जमीनी रंजिश को लेकर अपने ही पटीदारों पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर में प्रभावती देवी ने बताया है कि नौ मई की शाम करीब चार बजे उसके सगे पटीदार जोहन, अनिल, रामकेवल व रंजीता निवासी मोहद्दीनपुर जमीन की रंजिश को लेकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। मना करने पर लात मुक्का और लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया। जब उसकी बेटी अंजू, संजू व गीता बीच-बचाव करने आईं तो उन्हें भी बुरी तरह मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इलाज कराने के बाद थाने मेैं तहरीर दी है। इस संबंध में एसओ पनियरा संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।