ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत
चौक बाजार। अंबाला स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से महिला एवं उसके बेटे की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को इसकी सूचना परिजनों को मिली तो सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गौनरिया राजा निवासी रामबहाल पासवान, पत्नी रानी (40) और छह वर्षीय बेटे खेसारी के साथ पंजाब जा रहे थे। रास्ते में अंबाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो तीनों उतरकर कुछ सामान खरीदे। इसी बीच ट्रेन चलनी शुरू हो गई। जल्दबाजी में ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उनकी पत्नी और बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों ने दी। संवाद