फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नल पर गंदा पैर धोने से मना करने पर मां-बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत डिंगुरी में नल पर गंदा पैर धोने से मना करने पर देवर, देवरानी ने एक महिला और उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पीड़िता राजमती देवी की नामजद तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी देवर विनोद और देवरानी के खिलाफ प्राथमिकी की है। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब छह बजे उसके नल पर देवर व देवरानी अपना गंदा पैर धुल रहे थे। उसने मना किया तो दोनों गालियां देते हुए लात-मुक्का, लाठी-डंडे से उसे मारने लगे। इस दौरान जब बीच-बचाव करने उसका लड़का रोहित आया तो दोनों ने उसे भी मारकर घायल कर दिया। इस संबंध में एसओ कुंअर गौरव सिंह ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें