सिसवा ब्लॉक इकाई की बैठक में सदस्यता बढ़ाने पर जोर।
सिसवां। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सिसवा ने शुक्रवार को ब्लाक क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर पहले दिन 50 शिक्षकों को संगठन की सदस्यता दिलाई। अभियान ब्लाक अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्र की अगुवाई में चलाया गया। उन्होंने बताया कि संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी अभियान के तहत अधिक से अधिक नए शिक्षकों को सदस्यता ग्रहण कराएं। हमारे संगठन ने प्राथमिक शिक्षा व शिक्षकों को लेकर लगातार आवाज उठाई है। हमारा यह प्रयास नये सदस्यों को जुड़ने से और मजबूत होगा नवीन शुक्ला ब्लॉक मंत्री धीरज शाही, दीनानाथ शुक्ल, पूनम सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।