फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निजी महाविद्यालयों में 50 प्रतिशत से ज्यादा कोर्स अधूरे

Mon, 01 Apr 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबंद्ध जिले के महाविद्यालयों में कोर्स पूरे नहीं हुए है। एडेड महाविद्यालयों में 75 तो निजी में 50 प्रतिशत ही कोर्स पूरे हुए हैं। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से अतिरिक्त कक्षा लेकर कोर्स पूरा कराया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने 15 अप्रैल तक का समय दिया है। इसके बाद परीक्षा तिथि घोषित हो जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में 70 महाविद्यालयों में करीब 1.92 लाख छात्र अध्यनरत हैं। इसमें बीए, बीएससी, बीकाम, एमए, एमएससी, एमकाम व एलएलबी के छात्रों का कोर्स पूरा नहीं हुआ है। इन महाविद्यालयों में एक राजकीय, दो एडेड व तीन ला काॅलेज हैं। शहर के जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज में 75 प्रतिशत ही कोर्स पूरा हो चुका है।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर की ओर से सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि 15 अप्रैल तक कोर्स पूरा करा दें। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज में समाज शास्त्र, भूगोल, राजनीति शास्त्र, प्राचीन इतिहास, हिंदी, भूगोल विषय पूरा नहीं हुआ है। छात्र परेशान है कि कोर्स कब पूरा होगा। परीक्षा की तिथि कभी भी घोषित हो सकती है।
विज्ञापन

एमए भूगोल के छात्र बृजेश कुमार ने कहा कि विषय पूरा नहीं हुआ है, इससे परीक्षा की तैयारी में परेशानी हो रही है। महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्षाएं शुरू हो गई हैं। उम्मीद है कि जल्द कोर्स पूरा हो जाएगा। वहीं बीए द्वितीय वर्ष की छात्र प्रज्ञा पटेल कहती हैं कि परीक्षा चुनाव के पहले ही होनी है। विषय अभी पूरे नहीं हुए हैं। घर पर भी ज्यादा समय तक पढ़ाई करनी पड़ रही है। एसए द्वितीय वर्ष राजनीति शास्त्र की छात्र सुप्रिया वर्मा कहती हैं कि राजनीति विज्ञान का विषय बड़ा है। अभी तक महत्वपूर्ण पाठ समाप्त नहीं हुए हैं। अतिरिक्त कक्षा लेनी पड़ रही है। एमए हिंदी के हिमांश ने बताया कि शुरुआत से ही सुस्त गति से पढ़ाया जा रहा है। समस्याओं से जिम्मेदार बेखबर हैं। किसी तरह से कोर्स पूरा किया जा रहा है।
-
विश्वविद्यालय के निर्देश के अनुसार तय समय में कोर्स पूरा करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं शुरू कर दी गई है। समय सीमा के अंदर सभी कोर्स पूरे हो जाएंगे। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी जरूरी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

-डॉ. अजय कुमार मिश्रा, प्राचार्य, जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें